Hanuman Chalisa

छात्र ने दी अपनी शिक्षिका व उनकी बेटी को बलात्कार की धमकी

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (11:05 IST)
गुडगांव। गुडगांव के एक नामी स्कूल के 7वीं कक्षा के 13 वर्षीय एक छात्र ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में अपनी एक शिक्षिका और उनकी बेटी को बलात्कार की धमकी दी है। इस घटना ने स्कूल प्रशासन की नींद हराम कर दी है।

परेशान करने वाली बात यह है कि इस स्कूल में इस तरह की यह अकेली घटना नहीं है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जहां एक और छात्र ने अपनी एक शिक्षिका को मेल करके उनसे मौज-मस्ती, कैंडललाइट डेट और सेक्स के लिए पूछा है।

सूत्रों ने बताया कि ये दोनों घटनाएं पिछले सप्ताह की हैं तथा इस आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट ने शिक्षिका और उनकी बेटी के परिवार को हैरान कर दिया है और ये दोनों सदमे में हैं। शिक्षिका की बेटी उसके बाद से स्कूल नहीं आ रही है। शिक्षिका की बेटी आरोपी छात्र की कक्षा में ही पढ़ती है।

इन घटनाओं की गंभीरता पर संज्ञान लेते हुए जिला बाल कल्याण समिति ने स्कूल को नोटिस जारी करने का फैसला किया है और समिति बच्चों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन की काउंसलिंग कराने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि स्कूल के अधिकारी शिक्षिकाओं की शिकायतों के बाद घटनाओं की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार स्कूल इस तरह की हरकतों को लेकर बिलकुल बर्दाश्त न करने की नीति अपनाता है और उचित कार्रवाई किए जाने पर विचार किया जा रहा है। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष शकुंतला धुल ने कहा कि इन घटनाओं को संज्ञान में लिया गया है तथा स्कूल और आरोपी छात्रों को नोटिस भेजा जाएगा। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

शिक्षकों और बच्चों समेत स्कूल प्रशासन के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित किए  जाएंगे। गुडगांव पुलिस के पीआरओ रवीन्द्र कुमार ने कहा कि हमें इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टों के बारे में जानकारी हैं लेकिन पीड़ितों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख