Dharma Sangrah

नंदीग्राम में आज ताकत दिखाएंगे सुभेंदु अधिकारी, ममता से कहा- हार जाएंगी आप

Webdunia
शनिवार, 6 मार्च 2021 (09:58 IST)
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में आज सुभेंदु अधिकारी अपनी ताकत दिखाएंगे। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
 
ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी के जीत के दावे का गणित क्या है?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में वे सिर्फ नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। ममता के ऐलान के कुछ ही देर बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें बाहरी करार दिया और कहा कि लड़ाई के मैदान में मुलाकात होगी।
 
शुभेंदु ने ममता से कहा कि हम मिदनापुर का बेटा चाहते हैं, बाहरी लोगों को नहीं। 2 मई को आप हारेंगी और नंदीग्राम छोड़ देंगी। नंदीग्राम मिदनापुर जिले में आता है।
 
उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी एक समय ममता बनर्जी के काफी विश्वासी और करीबी माने जाते थे, हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतार सकती है। नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का वर्चस्व माना जाता है।

2016 में नंदीग्राम से ही तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े शुभेंदु को 1 लाख 34 हजार 623 वोट मिले थे जबकि सीपीआई के अब्दुल कबी को महज 53 हजार 393 वोट ही मिले। जीत का अंतर 40.3 फीसदी का था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख