सुधाकर अडबाले नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में विजयी

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (00:36 IST)
नागपुर। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबाले ने नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नागो गनार को 7000 से ज्यादा मतों से पराजित किया। अडबाले को 14061 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नागो गाणार को 6309 वोट मिले।

नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि असली मुकाबला भाजपा के नागो गाणार और एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबाले के बीच था।

गौरतलब है कि नागपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता है और पिछले कई वर्षों से नागो गाणार इस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के समर्थन से जीतते रहे हैं। अडबाले की जीत को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।Edited By : Chetan Gour (एजेंसी) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

एकनाथ शिंदे की दरियादिली, किडनी पेशेंट को खुद के विमान से मुंबई पहुंचाया

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला

हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

अंतरिक्ष में नई कहानी लिखने की तैयारी, शुभ हो शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

Fact Check: क्या खान सर ने दिव्या मैम से की है शादी? क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

अगला लेख