कोटकपुरा गोलीबारी : एसआईटी ने कहा- 26 जून को पेश हों सुखबीर बादल

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (00:04 IST)
चंडीगढ़। कोटकपुरा गोलीबारी मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल से 26 जून को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। एसआईटी ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ की थी।

फरीदकोट में 2015 में एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी की घटना के समय सुखबीर राज्य के उपमुख्यमंत्री थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने कोटकपुरा गोलीबारी की जांच के लिए नए एसआईटी का गठन किया है। उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती एसआईटी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख को जारी समन में कहा गया है, आपसे अपील की जाती है कि 26 जून 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में विशेष जांच दल के समक्ष पेश हों।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख