गुजरात में भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

Webdunia
मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (19:43 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा के पूर्व मंत्री सुंदरसिंह चौहान सत्तारूढ़ पार्टी की किसान विरोधी नीतियों के प्रति विरोध जताते हुए मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। चौहान चार बार विधायक रहे हैं और राज्य मंत्री के तौर पर भी कार्यभार संभाला है।
 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और गुजरात के पार्टी प्रभारी राजीव सातव ने पार्टी में उनका स्वागत किया। चौहान ने राज्य मंत्री के तौर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और श्रम एवं रोजगार विभाग संभाला है।
 
उन्होंने 2012 तक चार बार खेड़ा तालुका की माहेमदाबाद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है। 2012 में कांग्रेस उम्मीदवार गौतम चौहान ने उन्हें हराया था। 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए उन्हें टिकट नहीं मिला था। पूर्व में भाजपा ने चौहान को संसदीय सचिव भी बनाया था। चौहान ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया था।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद चौहान ने बताया कि उन्होंने किसान विरोधी नीतियों के चलते भाजपा छोड़ी। सातव ने कहा कि चौहान का अनुभव 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के काम आएगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

फिल्म 'जाट' पर विवाद के बाद मेकर्स ने हटाया सीन

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 17 लोग मारे गए, मृतकों में 10 जबालिया शरणार्थी शिविर से

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

अगला लेख