Hanuman Chalisa

सुंजवां शिविर में आतंकियों के सफाए के लिए सेना का अभियान

Webdunia
सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (11:08 IST)
सुंजवां (जम्मू)। संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा सेना के एक शिविर पर किए गए हमले के एक दिन बाद सेना ने सोमवार को रात क्लीनिंग ऑपरेशन शुरू करते हुए सुंजवां सैन्य शिविर के खाली रिहाइशी क्वार्टरों पर मोर्टार के गोले दागे जिससे वहां आग लग गई।
 
इससे पहले सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सेना को अपने 3 कर्मियों और एक आम नागरिक का शव मिला जिसके साथ हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने इस अभियान पर कहा कि उस ओर से गोलियां नहीं चलीं। जम्मू में सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने क्लीनिंग ऑपरेशन के तहत गोलीबारी-गोलाबारी शुरू की। उस ओर से गोलियां नहीं चलीं। 
 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि नए सिरे से गोलीबारी की गई और सेना द्वारा खाली किए गए क्वार्टरों पर मोर्टार के गोले दागे गए। इससे क्वार्टरों में आग लग गई। प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री के 36 ब्रिगेड के शिविर पर रविवार को हुए आतंकियों के हमले में 2 जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित 5 सैन्यकर्मी और 1 सैनिक के पिता की मौत हो गई। 
 
उन्होंने बताया कि भारी हथियारों से लैस 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। जहां 2 को रविवार को मार गिराया गया, तीसरे आतंकी का शव सोमवार को पाया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि उनके पास से एके-56 राइफल, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर, गोला-बारूद और ग्रेनेड जब्त किए गए। इससे पहले दिन में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। 
 
दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान सफलतापूर्वक पूरा होगा और मुझे लगता है कि जब अभियान जारी है तब मेरे लिए टिप्पणी करना सही नहीं होगा। मुझे यकीन है कि अभियान में लगे हमारे जवान इसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हमले की निंदा की। प्रवक्ता ने बताया कि हमले में 6 महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों में सेना के अधिकारी मेजर अविजीत सिंह भी शामिल हैं।
 
मृतक सैन्यकर्मियों की पहचान सूबेदार मदन लाल चौधरी, सूबेदार मोहम्मद अशरफ मीर, हवलदार हबीबुल्ला कुरैशी, नायक मंजूर अहमद और लांसनायक मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। इसके अलावा लांसनायक मोहम्मद इकबाल के पिता भी मारे गए।
 
इसी बीच पाकिस्तान ने हमले में खुद के शामिल होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया और अधिकारी जांच शुरू होने से पहले ही गैरजिम्मेदाराना बयान देने लगते हैं। पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने तथा जान-बूझकर युद्धोन्माद भड़काने का भी आरोप लगाया।
प्रवक्ता ने कहा कि यह एक स्थापित चलन है कि किसी घटना की जांच शुरू होने से पहले ही भारतीय अधिकारी गैरजिम्मेदाराना बयान देना और आधारहीन आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

अगला लेख