Hanuman Chalisa

रजनीकांत बोले, तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश मैंने कभी नहीं की

Webdunia
गुरुवार, 12 मार्च 2020 (15:57 IST)
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की उनकी ख्वाहिश कभी नहीं थी और राजनीति की उनकी योजना में भावी पार्टी और उसकी अगुवाई वाली संभावित सरकार के अलग-अलग प्रमुख होंगे।
 
अभिनेता ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि उनकी योजना है कि मुख्यमंत्री के तौर पर किसी पढ़े-लिखे युवक को नियुक्त किया जाए, जो करुणामय हो और जिसमें आत्मसम्मान हो।
 
रजनीकांत ने कहा कि पार्टी और सरकार के लिए 2 अलग-अलग नेतृत्व व्यवस्था से पार्टी का प्रमुख मुद्दों को उठाने के लिए 'विपक्ष' के तौर पर काम करेगा और अगर सरकार प्रदर्शन करने में विफल रहती है तो वह सरकार के प्रमुख को 'हटाने' में संकोच नहीं करेगा।
 
उनकी भावी पार्टी की तवज्जो काफी संख्या में 45 साल से कम उम्र के युवाओं को शामिल करने की है। इसके अलावा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों समेत अन्य को शामिल करने की है। 69 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मैं खुद उनसे संपर्क करके उन्हें आमंत्रित करूंगा।
 
उम्मीदों के विपरीत उन्होंने अपनी पार्टी बनाने को लेकर कोई ठोस बयान नहीं दिया, लेकिन युवाओं के आंदोलन का आह्वान किया जिसके बाद वे औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश में करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

अगला लेख