विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरजेवाला, सैलजा और विवेक बंसल हिरासत में

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (20:55 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को पुलिस ने 'डेंटल सर्जन' की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और विवेक बंसल समेत अन्य पार्टी नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया।

ALSO READ: राउत ने की राहुल से मुलाकात, कहा- कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता विपक्ष का मोर्चा
 
कांग्रेस नेताओं ने भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के घेराव का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए नेताओं को पंचकूला पुलिस लाइन ले गई, जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पंचकूला में कहा कि पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लेने के कुछ देर बाद छोड़ दिया।

ALSO READ: दूसरा वैक्सीन नहीं लगाने के बाद भी ATP के लिए सर्बिया टीम में शामिल हुए जोकोविच
 
कथित घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए सैलजा ने कहा कि हम शुरू से ही कहते रहे हैं कि शीर्ष पर बैठे लोगों के संरक्षण के बिना ऐसा घोटाला संभव नहीं है इसलिए हम उच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच सामने आ सके। हरियाणा मामलों के पार्टी प्रभारी बंसल ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा-जजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख