इंदौर से स्वच्छता में पिछड़ा था यह शहर, अब यहां सड़क पर थूका तो करना पड़ेगा साफ, भरना पड़ेगा 150 रुपए का जुर्माना...

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (10:12 IST)
लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और गंदगी करने से रोकने के लिए हर शहर का प्रशासन नए-नए तरीके अपनाता है। एक ऐसा ही तरीका पुणे में अपनाया गया है। यहां सड़कों को साफ रखने के लिए स्थानीय निकाय प्रशासन ने लोगों को थूकने पर दंड देने की शुरुआत की है। आर्थिक जुर्माने का प्रावधान तो पहले भी था, लेकिन अब ऐसा करने वाले को सड़क भी साफ करनी होगी।
 
पुणे में यह व्यवस्था फिलहाल 5 वार्डों में पिछले हफ्ते शुरू की गई है। अब तक ऐसा करने वाले 156 लोगों को पकड़ा गया है। इन सभी से जहां सड़क साफ कराई गई, वहीं इनमें से प्रत्येक पर 150 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
 
पुणे नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख दयानेश्वर मोलक के मुताबिक 2018 के स्वच्छ सर्वेक्षण में पुणे 10वें स्थान पर था, जबकि इंदौर सबसे ऊपर। इस बार हमारा उद्देश्य है कि पुणे प्रथम स्थान पर आए। यह अभियान 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर भी चलाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि पहले प्रत्येक बुधवार को 'थूक निषेध दिवस' मनाया जाता था, लेकिन बाद में यह बंद हो गया। हमारा प्रयास इसे पुन: शुरू करने का है। इस अभियान को जहां पहले प्रतिदिन चलाया जाएगा, वहीं एक बार जागरूकता आने के बाद इसे किसी एक दिन सीमित कर दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

60 की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष रचाएंगे शादी, सुबह की सैर पर हुई थी रिंकु से पहली मुलाकात

बाबा बौखनाग के नाम पर क्यों रखा जाएगा सिल्क्यारा सुरंग का नाम?

ब्यूटी क्वीन मेघना आलम के मोहपाश में फंसा सऊदी अरब का राजनयिक, फिर क्या हुआ

भाजपा का दावा, कांग्रेस का ATM बना नेशनल हेराल्ड, 2,000 करोड़ की संपत्ति पर सोनिया, राहुल की नजर

LIVE: पीएम मोदी ने एलन मस्क से बात की, जानिए क्या कहा?

अगला लेख