Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के खिलाफ दर्ज कराई एफआरआई, यौन शोषण का लगाया आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tanushree Dutta
मुंबई , शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (23:09 IST)
मुंबई। तनुश्री ने नाना पाटेकर और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें तनुश्री ने आरोप लगाया कि दोनों ने 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर उनका यौन शोषण किया था। 
 
तनुश्री ने बीते दिनों एक टीवी इंटरव्यू में 10 साल पहले हुई घटना के बारे में खुलासा करते हुए सनसनी फैला दी थी। तनुश्री ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। 
 
तनुश्री ने कहा था कि शूटिंग के दौरान सेट पर गणेश आचार्य भी थे, साथ ही फिल्म के निर्देशक राकेश सारंग भी थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश : बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बना महागठबंधन, आधिकारिक ऐलान बाकी