Hanuman Chalisa

राकांपा को झटका, महासचिव तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ी

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (14:00 IST)
पटना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महासचिव और बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी है। तारिक ने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।


एनसीपी के बड़े नेताओं में शुमार तारिक का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले तारिक एनसीपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके तारिक पहली बार 1980 में कटिहार लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। तारिक ने 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर शरद पवार का साथ देते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। यूपीए-2 के कार्यकाल में उन्हें कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री बनाया गया था।

बताया जा रहा है कि तारिक राफेल मामले में शरद पवार के बयान से नाराज थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि लोगों को राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा पर कोई शक है। पवार ने कहा था कि विमान से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा करने की विपक्ष की मांग में कोई तुक नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख