पारा शिक्षकों ने ममता के आवास के निकट नहर में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (19:28 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों के एक समूह ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का एक नया तरीका अपनाया और वे मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट स्थित नहर में खड़े हो गए।
ALSO READ: West Bengal elections: ममता बनर्जी ने शुरू की 'मां की रसोई' योजना, 5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना
अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अनुबंध पर भर्ती शिक्षकों का एक समूह अपने हाथों में पोस्टर लेकर कालीघाट इलाके में बनर्जी के आवास के सामने स्थित नहर में खड़ा हो गया। यह बेहद कड़ी सुरक्षा वाला इलाका है। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। ये शिक्षक पिछले 70 दिनों से ज्यादा समय से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शहर में धरना दे रहे हैं।
 

बनर्जी ने हाल में बजट में पारा शिक्षकों के वेतन में सालाना 3 फीसदी वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि यह काफी नहीं है। राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में यह एक बड़ा राजनीतिक मामला बन गया है। राज्य में विपक्षी भाजपा और वाम मोर्चा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पारा शिक्षकों की मांग को अनसुना करने का आरोप लगाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख