Hanuman Chalisa

वोट बैंक के चक्कर में नीतीश ने शिक्षा का किया बंटाधार : तेजस्वी

Webdunia
बुधवार, 13 जून 2018 (17:45 IST)
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में शिक्षा के गिरते स्तर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया और कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया है।
 
 
यादव ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि नीतीशजी ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया। वोट बैंक बनाने के चक्कर में अब अध्यापक बनने के लिए कोई लिखित परीक्षा और साक्षात्कार नहीं होगा। बस डिग्री दिखाओ, नौकरी पाओ। उसका अंत परिणाम क्या हुआ? आपके 13 साल के राज में कभी नियमित बहाली क्यों नहीं हुई? शिक्षा में गुणवत्ता बची ही नहीं।
 
एक अन्य ट्वीट में यादव ने कहा कि हर वर्ष बिहार बोर्ड मनमानी करता है, धांधली करवाता है। छात्र आवाज उठाते हैं, तो ऊपर से लाठीचार्ज। नीतीशजी, जो अफसर परिणाम नहीं देते, फिर भी उन्हें एक जगह बैठाए रखने में आपकी क्या स्वार्थसिद्धि हो रही है? बिहार जानता है कि आपने देशभर के स्वजातीय अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर बिहार बुला रखे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख