Hanuman Chalisa

ईडी के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (23:41 IST)
नई दिल्ली। राजद नेता लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव को उनके खिलाफ रेलवे होटलों के आवंटन में भ्रष्टाचार के मामले से जुड़ी धनशोधन की जांच के सिलसिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना था लेकिन वे पेश नहीं हुए।
 
अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी को अब 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने कुछ समय पहले लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।
 
तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय तेजस्वी से इस मामले के सिलसिले में एक बार नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुका है।
 
राबड़ी देवी कम से कम चार बार ईडी के सम्मनों के बाद भी उपस्थित नहीं हुईं। सीबीआई ने जुलाई महीने में प्राथमिकी दर्ज की थी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद तथा अन्य लोगों की संपत्तियों पर कई बार तलाशी की थी। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख