Hanuman Chalisa

सुशील मोदी को तेज प्रताप की धमकी, घर में घुसकर मारेंगे

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (08:29 IST)
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह सुशील मोदी के बेटे की शादी में गए तो वह उनका भंडाफोड़ कर देंगे।
 
बिहार के औरंगाबाद में तेजप्रताप ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुशील मोदी ने घर पर फोन कर बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी का निमंत्रण दिया है। मोदी शादी में हम लोगों को बुलाकर बेइज्जत करना चाहते हैं।
 
तेजप्रताप ने कहा, 'हम मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी में जाएंगे, तो वहीं जनता के बीच में पोल खोल देंगे। लड़ाई चल रही है। हम नहीं मानेंगे। हम वहां भी राजनीति करेंगे। तेजप्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि गरीब-गुरबा को जो छला है, उसके घर में घुसकर मारेंगे। मैं रुकने वाला नहीं हूं। अगर वह शादी में बुलाएगा, तो वहीं सभा कर देंगे। वह अतिथियों के सामने बेइज्‍जत होगा।
 
उल्लेखनीय है कि सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी दिसंबर में होने वाली है। सुशील मोदी ने बेटे की शादी में न बैंड बाजा न किसी तामझाम का ऐलान किया है। 
 
सुशील मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले ही राजद कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ता और सभा पर हमला करते आए हैं। अब धमकी भी देने लगे हैं कि आपके बेटे की शादी में आकर हंगामा करेंगे। वे अब घर मे घुस कर मारपीट तक की बात करने लगे हैं। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी आप किस तरह के संस्कार अपने बेटे को दे रहे हैं, लगता है लालू परिवार निराशा और हताशा में चला गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख