Tripura: मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद तनाव, 12 घरों को आग लगाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 अगस्त 2024 (14:58 IST)
अगरतला। पश्चिमी त्रिपुरा के रानीरबाजार क्षेत्र में एक मंदिर (temple) में मूर्ति क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद अज्ञात लोगों ने कम से कम 12 घरों और कुछ वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तनाव कम करने के लिए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
 
सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनंत दास ने बताया कि कैतुरबाड़ी में देवी काली की मूर्ति खंडित पाए जाने के बाद रविवार देर रात उपद्रवियों ने रानीर बाजार में करीब 12 घरों में आग लगा दी। आग में कुछ मोटरसाइकलें और पिकअप वाहन भी जलकर खाक हो गए। इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत की सूचना नहीं है।

ALSO READ: लद्दाख में 5 नए जिले बनाए गए, पीएम मोदी ने दी बधाई
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उग्र भीड़ को देखकर लोग अपने घरों से भाग गए। दास ने कहा कि तनाव कम करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पुलिस महानिदेशक (खुफिया) अनुराग धनखड़ और पश्चिमी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने क्षेत्र का दौरा किया है।
 
उन्होंने कहा कि संपत्ति के नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज करेगी। स्थिति नियंत्रण में है। टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्युत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने सोमवार को घटना पर चिंता व्यक्त की और सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

ALSO READ: त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा कि रानीबाजार कैतुरबारी इलाके में कल रात हुई घटना तथा सांप्रदायिक झड़पों की खबरें चिंताजनक संकेत हैं। मैं कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों से कानून के शासन का पालन करने की अपील करता हूं।

ALSO READ: त्रिपुरा में भयानक बाढ़, बांग्लादेश से विवाद भी बढ़ा
 
उन्होंने कहा कि जब हमारा राज्य प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है और इतना तनाव है, तो कुछ तत्व केवल धार्मिक राजनीति कर रहे हैं। उपद्रवियों से उनकी आस्था की परवाह किए बिना सख्ती से निपटा जाना चाहिए, कानून सभी के प्रति निष्पक्ष होना चाहिए। मैं त्रिपुरा से इस कठिन समय में एकजुट होने और एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करने का आग्रह करता हूं। त्रिपुरा में 19 अगस्त से आई विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.17 लाख लोग बेघर हो गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख