Hanuman Chalisa

अनंतनाग में DC आफिस के बाहर ग्रेनेड हमला, पत्रकार समेत 14 जख्मी

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (16:00 IST)
जम्मू। हताश आतंकियों ने शनिवार को अनंतनाग में जिला उपायुक्त कार्यालय पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में लगभग 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक बच्चे समेत तीन सुरक्षाकर्मी व एक पत्रकार भी शामिल हैं। हमले के बाद फरार हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चला रखा है।
 
जानकारी के अनुसार, यह हमला शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस दौरान जिला उपायुक्त कार्यालय में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई थी, तभी वहीं कहीं छिपे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड जिला उपायुक्त कार्यालय के गेट के पासएक जोरदार धमाके के साथ फट गया।
 
इस धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। आसपास के इलाके में मौजूद सुरक्षाकर्मी विस्फोट की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसी समय पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया और वहां पड़े जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अधिकारिक तौर पर घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
 
ALSO READ: राम माधव का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर में नेताओं को नजरबंदी से शीघ्र रिहा किया जाएगा
इस बीच, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर के अलावा आस-पास के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के आधार पर एक तलाशी अभियान चलाया। 
 
यह सच है कि कश्मीर हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहा है। आए दिन यहां आतंकी हमले होते रहते है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से यहां आतंकी हमले की संभावना और बढ़ गई है। इस फैसले से आतंकियों के आका काफी बौखलाए हुए हैं। ऐसे में यहां सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियों से लगातार आतंकी हमले के इनपुट मिल रहे हैं। 
 
अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। श्रीनगर के नवा कदल इलाके में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के कर्मियों पर भी आतंकवादियों ने 28 सितंबर को ग्रेनेड हमला किया था। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख