वकील का दावा, अमृतपाल सिंह का एनकाउंटर कर सकती है पुलिस

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (09:41 IST)
चंडीगढ़। अमृतपाल सिंह पुलिस के डर से फरार है। उसके कुछ साथी गिरफ्तार हो चुके हैं तो वहीं उसके चाचा और ड्राइवर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इसी बीच ‘वारिस पंजाब दे’ के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने दावा किया कि खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने शाहकोट से गिरफ्तार कर लिया है। वकील इमान सिंह खारा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस एक फर्जी मुठभेड़ में अमृतपाल सिंह को मारना चाहती है।

हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि वे अभी भी अमृतपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खारा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दायर की। खारा ने कहा कि  अमृतपाल सिंह की जान को खतरा है और उसको शाहकोट पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

वारिस पंजाब दे के वकील खारा ने कहा कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 24 घंटे के निर्धारित समय के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया है। पुलिस का इरादा दुर्भावनापूर्ण है। एडवोकेट खारा ने आरोप लगाया कि पुलिस अमृतपाल की गिरफ्तारी को नहीं दिखाकर, उसे फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है या उसे मनगढ़ंत मामलों में फंसा सकती है।

खारा ने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह के मामले में एक आधिकारिक पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख