PM नरेंद्र मोदी को राम और CM योगी को कृष्ण बताने पर कामरान की जमकर हुई पिटाई, हालत गंभीर

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (23:03 IST)
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को क्रमश: राम और कृष्ण का अवतार बताने पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का इस समय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह साजवान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बारादरी थाना में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मामला बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी के घेरजाफर खां मोहल्ले का है। तहरीर के मुताबिक, बुधवार को 45 वर्षीय कामरान हसीब ने प्रधानमंत्री को राम और मुख्यमंत्री को कृष्ण का अवतार बताया था तथा सरकार की कुछ योजनाओं की तारीफ की थी। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद पड़ोसियों ने उसे लाठी, डंडों से पीटा जिसमें उसे चोटें आईं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख