Kerala : पद्मनाभ स्वामी मंदिर में हुई चोरी, हरियाणा से 4 आरोपी हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (14:56 IST)
Kerala News : केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से ककांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में उरुली कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
ALSO READ: जेशोरेश्वरी काली मंदिर से चोरी हुआ मुकुट, पीएम मोदी ने किया था गिफ्‍ट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध बृहस्पतिवार को हुआ।
ALSO READ: लखनऊ से चोरी हुआ DRDO का हेलीकॉप्टर, मचा बवाल
जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला और वहां की पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

क्या राज्यसभा जाएंगे कमल हासन, DMK ने MNM को दी एक राज्यसभा सीट

सूडान में हैजा फैलने से 1 हफ्ते में 170 से अधिक लोगों की मौत, 2500 से अधिक लोग बीमार

बांग्लादेश में नाराज कर्मचारियों के प्रदर्शन से मुश्किल में मोहम्मद यूनुस, सचिवालय में अर्धसैनिक बल तैनात

मधुमक्खियों के हमले में वन विभाग के 54 ट्रेनी दरोगा घायल, 4 की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहा है मध्यप्रदेश

अगला लेख