पाकिस्तानी नंबर से फडणवीस के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (21:01 IST)
Threat to blow up Fadnavis office: मुंबई यातायात पुलिस की ‘व्हाट्सएप हेल्पलाइन’ पर पाकिस्तान के एक नंबर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का एक संदेश आया। एक अधिकारी ने बताया कि खुद को मलिक शाहबाज रजा बताने वाले व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को यह धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसके बाद वर्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
 
धमकी भरा संदेश अंग्रेजी में : अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश अंग्रेजी में है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुंबई यातायात पुलिस की हेल्पलाइन पर पहले भी इसी तरह के संदेश भेजे जा चुके हैं। पिछले साल नवंबर में अभिनेता सलमान खान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी और इसके बदले में पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी पिछली साल दिसंबर में धमकी भरा संदेश भेजा गया था, जिसके बाद झारखंड के रहने वाले 37 वर्षीय एक व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। इस साल 21 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को उड़ाने की धमकी का संदेश भेजा गया था, जिसके बाद इस मामले में बुलढाणा से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बस 1 साल का इंतजार, अमेरिका, चीन, जर्मनी को इस सेक्टर में पीछे छोड़ देगा भारत

Mahakumbh न जाने पर शिंदे का उद्धव पर तंज, बताया किस बात से डरते हैं

Samsung के अब तक सबसे सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च, साथ ही खरीदी पर धमाकेदार ऑफर्स भी

NASA और Nokia का चन्द्रमा पर ऐतिहासिक मिशन, स्थापित होगा मोबाइल नेटवर्क

क्या पंजाब-हरियाणा के गेहूं से गंजे हुए बुलढाणा के लोग?

सभी देखें

नवीनतम

एकनाथ शिंदे किसके पाप धोने गए थे महाकुंभ? महाराष्ट्र के पूर्व CM ने विस्तार से बताया

CAG रिपोर्ट में खुलासा, दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा काफी कमजोर, मोहल्ला क्लिनिक में दवाओं और उपकरणों की भारी कमी

EPFO ने ब्याज दर तो नहीं बढ़ाई, EDLI स्कीम में किया बदलाव, जानिए किसको मिलेगा फायदा

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर साधु ने पीएसी जवान को त्रिशूल से घायल किया

प्‍लीज मर्दों के बारे में बात करो, TCS के मैनेजर ने वीडियो में इन आखिरी शब्दों के साथ दी जान, पत्नी ने कहा रिश्तेदारों को किया था आगाह

अगला लेख