परीक्षा में बनाया प्रश्न-पत्र का टिक-टॉक वीडियो, छात्र गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (20:39 IST)
मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 10 वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी के प्रश्न पत्र का कथित तौर पर टिकटॉक वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए 16 वर्षीय एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया।
 
जिले के रतुआ थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर हाईस्कूल में यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि यह आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद, कक्षा के अंदर बैठे हुए इस लड़के ने प्रश्नपत्र के तीन पृष्ठों को क्लिक किया। इसे टिक-टॉक ऐप पर संपादित किया, बॉलीवुड संगीत को वीडियो में जोड़ा और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।
 
जिला शिक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि आरोपी की परीक्षा रद्द कर दी गई है और उसे निष्कासित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया खुद परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा चूक की जांच कर रहे हैं।
 
छात्र को गुरुवार को जिला किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख