थाने में लॉक अप के पास महिला पुलिसकर्मी का डांस, टिक-टॉक पर वायरल हुआ वीडियो, सस्पेंड

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (08:03 IST)
महेसाणा। गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी ने थाने में लॉक-अप के सामने फिल्मी गाने पर डांस कर वीडियो बना कर सोशल नेटवर्किंग ऐप टिक-टॉक पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुजरात पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए इस महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।
 
महेसाणा जिले के लाघणज थाने में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल ने एक हिन्दी गाने पर नृत्य करते हुए वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 जुलाई का है। पुलिस स्टेशन के अंदर डांस कर रही एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
 
वीडियो में महिला पुलिसकर्मी जेंटस लॉकअप के पास में डांस करती हुई दिखाई देती है। वीडियो को सोशल मीडिया चैनल पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया साथ ही देश के पुलिस थानों के अंदर के नियमों पर सवाल भी उठाए गए थे। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में विभागीय जांच की और युवती को निलंबित किया है।
 
डिप्टी सुपरिटेंडेंट मनजीता वंजारा ने कहा कि अर्पिता चौधरी ने नियमों का उल्लंघन किया है। वह ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में नहीं थीं और उसने थाने में वीडियो बनाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख