Hanuman Chalisa

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के सामने बेचा टमाटर

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (15:03 IST)
लखनऊ। टमाटर के चढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे।
 
कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के सामने ठेले पर रखकर 10 रुपए प्रति किलोग्राम टमाटर बेचे। ठेले पर लगे बैनर में ‘टमाटर के आए अच्छे दिन’ लिखा था।
 
तिवारी ने कहा कि टमाटर के चढ़ते दाम का विरोध करने के लिए हमने यह तरीका अपनाया है। हम आम आदमी के प्रति अपनी चिंता जाहिर करने के लिए कम दाम पर टमाटर बेच रहे हैं। यह विडंबना ही है कि सरकार न तो रियायती दाम पर टमाटर बेचने के लिए बिक्री केंद्र खोल रही है और न ही टमाटर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिए कुछ कर रही है। 
 
इससे पहले पार्टी ने ‘स्टेट बैंक ऑफ टोमैटो’ भी खोला था। यह युवक कांग्रेस के कार्यालय में संचालित किया जा रहा है। सामान्य बैंकों की तर्ज पर चलाए जा रहे टोमैटो बैंक में कई दिलचस्प योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। मसलन टमाटर जमा करके उन्हें दोगुना करना, टमाटर पर रियायती कर्ज, लॉकर सुविधा, टमाटर गिरवी रखकर 80 प्रतिशत तक का कर्ज तथा टमाटर जमा करके अच्छा ब्याज अर्जित करना इत्यादि।
 
मालूम हो कि प्रदेश में टमाटर के दाम 80 रुपए के आसपास पहुंच गए हैं। पिछले कई दिनों से इस सब्जी के दामों में लगातार उछाल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख