नूंह में फिर उपद्रव, भीड़ के पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (23:56 IST)
Mob pelted stones in Nuh: नूंह हिंसा के एक संदिग्ध को शुक्रवार को पूछताछ के लिए ले जाते समय 30-40 लोगों के एक समूह द्वारा किए गए पथराव में एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब उप-निरीक्षक विनीत के नेतृत्व में तीन पुलिसकर्मियों की एक टीम यहां सिंगार गांव आई थी।
 
पुलिस ने बताया कि जब पुलिसकर्मी संदिग्ध को लेकर वाहन में बैठने जा रहे थे तभी 30-40 लोगों के एक समूह ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पुलिस ने घटना के सिलसिले में 5 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि बिछोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
 
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक धार्मिक जुलूस पर 31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़प में होमगार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख