Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई जीआरपी का Twitter हैंडल हैक, किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने की अपील

हमें फॉलो करें मुंबई जीआरपी का Twitter हैंडल हैक, किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने की अपील
, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (12:46 IST)
मुंबई। मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। उसके शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुंबई उपनगर रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा जीआरपी पर है। उन्होंने लोगों से किसी भी शिकायत के लिए उनके ट्विटर हैंडल या हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करने की अपील की है।
 
जीआरपी, मुंबई के आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट किया कि प्रिय मुंबईवासियों, हमें मालूम हुआ है कि जीआरपी मुंबई का हैंडल हैक कर लिया गया है। हम आपसे अगली जानकारी देने तक किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न देने का अनुरोध करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां ट्विटर हैंडल का नियंत्रण फिर से हासिल करने पर काम कर रही हैं। मुंबई जीआरपी के ट्विटर हैंडल पर दिखाई देता है कि इस अकाउंट का इस्तेमाल कर टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क से संबंधित कई ट्वीट रीट्वीट किए गए हैं।
 
खालिद ने कहा कि जीआरपी के अकाउंट का नियंत्रण फिर से हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी शिकायत के लिए उनके ट्विटर हैंडल या हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करने की अपील की है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कौन हैं पराग अग्रवाल, एलन मस्क ने क्यों कर दी ट्विटर से छुट्टी?