दशहरा रैली में उद्धव की भाजपा को ललकार, हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ...

Webdunia
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (20:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा को चुनौती भरे अंदाज में कहा कि हिम्मत है तो हमारी सरकार को गिराकर दिखाओ। उन्होंने कहा कि अगले महीने हमारी सरकार को पूरे दो साल हो जाएंगे। 
 
उन्होंने केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा न तो वीर सावरकर को समझ पाई है और न ही महात्मा गांधी को। देगलूर उपचुनाव में भाजपा द्वारा शिवसेना के पूर्व नेता को मैदान में उतारने को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल को विधानसभा उपचुनाव तक के लिए उम्मीदवार का 'आयात' करना पड़ा। ठाकरे ने गठबंधन समाप्त होने के बाद शिवसेना को भ्रष्ट करार देने को लेकर भी भाजपा की तीखी आलोचना की। 
 
मोहन भागवत से सवाल : संघ की दशहरा रैली में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भाषण पर टिप्पणी करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोहन जी ने शुक्रवार को कहा कि जो लड़ाई है वो विचार से होना चाहिए, युद्ध नहीं। ठाकरे ने कहा कि यह आपको उनको (भाजपा) भी बतानी चाहिए, जो सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर रहे हैं।
 
ठाकरे ने कहा कि संघ प्रमुख ने नशा की बात कही, नशा पर कार्रवाई होनी भी चाहिए। लेकिन, लेकिन जो लोग सत्ता का नशा कर रहे हैं, उनका क्या। उन्होंने हिन्दुत्व के मुद्दे पर कहा कि हिंदुत्व का मतलब राष्ट्र प्रेम है। बालासाहेब ने कहा था कि पहले हम देशवासी हैं, उसके बाद धर्म आता है। धर्म घर पर रखकर जब हम बाहर निकलते हैं तो देश हमारा धर्म होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख