उद्धव बोले- बाल ठाकरे स्मारक के लिए नहीं कटेंगे पेड़

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (16:02 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि प्रस्तावित स्मारक स्थल प्रियदर्शिनी गार्डन में स्वदेशी पेड़ों की प्रजातियां लगाई जाएंगी। ठाकरे प्रियदर्शिनी गार्डन पहुंचे तथा स्मारक स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थल पर और पौधे रोपे जाने चाहिए।
 
यह स्थान उस वक्त से विवादों में था जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिसंबर की शुरुआत में मीडिया में आई खबरों पर ट्वीट किया था कि स्मारक निर्माण के लिए करीब एक हजार पेड़ काटे जाएंगे।
 
विवाद पैदा होने पर ठाकरे ने औरंगाबाद नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके दिवंगत पिता के स्मारक के निर्माण के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाए।
 
ठाकरे ने प्रियदर्शिनी गार्डन के दौरे के दौरान एजेंसियों के साथ स्मारक योजना के ब्योरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम यहां एक भी पेड़ नहीं काटेंगे बल्कि हम यहां और पौधे लगाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख