उद्धव ने उठाया सवाल, शिंदे खेमे के मंत्रियों के खिलाफ आरोपों के पीछे क्या भाजपा का हाथ है?

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (22:22 IST)
नागपुर। शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना खेमे से जुड़े मंत्रियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों के पीछे क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है? राज्य में शिंदे खेमे के साथ भाजपा सत्ता में साझेदारी कर रही है।
 
पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे और उनके खेमे के विधायकों द्वारा बाल ठाकरे के पोस्टर का इस्तेमाल किए जाने की भी आलोचना की तथा कहा कि ये तस्वीरें उनके (उद्धव के) द्वारा खींची गई थीं।
 
उन्होंने शिंदे पर तंज करते हुए कहा कि तस्वीरें इस्तेमाल करने के लिए उनके पास दिमाग नहीं है और वे राज्य में शासन कर रहे हैं। इस तरह का बुलबुला (शिवसेना के बागी विधायक) ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा, उन्हें फोड़ने के लिए महज एक पिन की जरूरत है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन घोटाले हो रहे हैं, कुछ नैतिकता बची होनी चाहिए। मैंने एक मंत्री को बर्खास्त कर दिया था। इसलिए क्या सभी घोटालेबाजों ने अपने घोटाले छिपाने के लिए पाला बदल लिया? उन्होंने दावा किया कि नए साल में किसी भी समय चुनाव की घोषणा हो सकती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख