महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने बांटे मंत्रियों को विभाग

Webdunia
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (17:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अपनी गठबंधन सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। हालांकि उद्धव ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है। 
 
शिवसेना के एकनाथ शिंदे को गृहमंत्री बनाया गया है, इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण, पर्यटन, नगर विकास और पेयजल विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शिवसेना के ही सुभाष देसाई को खेल और परिवहन मंत्रालय के अलावा कुछ अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है। 
 
एनसीपी कोटे से मंत्री बनाए गए जयं‍त पाटिल को वित्त मंत्री बनाया गया है, जबकि छगन भुजबल को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। कांग्रेस के बाला साहब थोराट को राजस्व और ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि नितिन राउत पीडब्ल्यूडी मंत्री होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने मुख्‍यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई है। लोकसभा अध्यक्ष का पद पहले ही कांग्रेस को दिया जा चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक

जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

अनुराग ठाकुर के बयान पर राज्यसभा में बवाल, नाराज खरगे ने क्यों मांगा इस्तीफा?

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी

अगला लेख