भदोही में नाबालिग किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (22:26 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के भदोही जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली इलाके में कथित तौर पर चचेरे चाचा ने 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। भतीजी के छत पर जाकर आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका था जिसकी शिकायत किशोरी ने परिजनों से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय सेठ ने बताया कि आरोपी राजू गौतम (19) ने अपने घर की छत को लांघ कर सटी छत पर 11 जुलाई की रात को जाकर चचेरी भतीजी (14) के साथ बलात्‍कार किया और भाग निकला। इस मामले में किशोरी की मां ने राजू गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
सेठ ने बताया कि मामले में धारा 376 (दुष्कर्म) 506 (आपराधिक धमकी) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में कलम बंद बयान कराया गया है। सेठ ने बताया कि आरोपी राजू गौतम को आज शाम उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस ने बताया कि भतीजी के छत पर जाकर आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका था जिसकी शिकायत किशोरी ने परिजनों से की थी। पारिवारिक मामला होने के चलते परिजनों ने राजू के परिजनों को अवगत कराया था, लेकिन 11 जुलाई की रात राजू गौतम फिर उसकी छत पर गया और उसके साथ बलात्कार किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

भारत से क्यों नाखुश है रूस, इसका यूक्रेन से है कनेक्शन

कठुआ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- पाकिस्तान के हो जाएंगे 3 टुकड़े

कौन है वो रहस्‍यमयी महिला, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस, क्‍या है देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर से कनेक्‍शन?

कलाम का राष्ट्रपति बनना लादेन के आतंकवादी बनने के समान, NCP नेता की पत्नी के बयान से बवाल

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है

दिल्ली में एक परिवार के 5 लोगों ने एक साथ की आत्महत्या, मृतकों में 4 दिव्यांग

दूसरे राज्यों में बिहार के लोग क्यों रहते हैं निशाने पर

महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले सुप्रिया सुले ने लिया ये प्रण...

अब राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच, नमूने झांसी भेजे

शहबाज शरीफ ने UN में फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत पर लगाए कई आरोप

अगला लेख