Prophet Controversy : केंद्रीय मंत्री पटेल ने विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

Webdunia
रविवार, 12 जून 2022 (00:38 IST)
जबलपुर (मध्‍यप्रदेश)। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हाल में जुमे की नमाज के बाद देश में कई जगहों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। पटेल ने कहा कि इन धार्मिक उन्मादियों से हमारी सरकार सजग है और लोगों को भी सजग रहना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती लोकप्रियता एवं प्रतिष्ठता से हमारा पड़ोसी पाकिस्तान जलता है और धार्मिक उन्मादियों से देश में दंगे करवा रहा है। पटेल ने कहा कि इन धार्मिक उन्मादियों से हमारी सरकार सजग है और लोगों को भी सजग रहना होगा।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

पटेल ने कहा, हमारे सर्वधर्म सद्भाव तथा देश की एकता-अखंडता को बिगाड़ने के प्रयास हो रहे हैं। भारत की बढ़ती लोकप्रियता एवं प्रतिष्ठता से कुछ लोग जलते हैं, जैसे कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, धार्मिक उन्मादियों का उपयोग कर इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हमारी सरकार के सामने चिंताजनक हालात हैं और संविधान के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख