Festival Posters

दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को कोर्ट ने दी अनोखी सजा, धोने होंगे 6 माह तक कपड़े

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (10:18 IST)
झंझारपुर (मधुबनी)। एक महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को यहां की एक निचली अदालत ने इस शर्त पर जमानत दी कि वह रिहा होने के बाद गांव की सभी महिलाओं के कपड़े साफ करेगा। साथ ही आयरन कर उन्हें वापस करेगा। 20 वर्षीय युवक ललन कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) ने अपने आदेश में महिलाओं को सम्मान देने की सीख भी दी। ललन कपड़े धोने के पेशे से जुड़ा रहा है।

ALSO READ: अमेरिका पहुंचे मोदी, जानिए आज क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल
 
कोर्ट से जारी आदेश के मुताबिक ललन को रिहा होने के 6 माह तक मुफ्त में गांव की महिलाओं के कपड़े धोने होंगे। ललन 19 अप्रैल 2021 से हिरासत में है। उस पर 17 अप्रैल की रात गांव की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। लौकहा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया है कि 17 अप्रैल की रात आरोपित युवक ने गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया था।

ALSO READ: अमेरिकी यात्रा के दौरान फ्लाइट में 'खास काम' कर रहे थे मोदी, ट्वीट किया फोटो

पीड़िता के बयान पर 18 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई  थी। पुलिस ने 19 अप्रैल को ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पर सुनवाई के बाद एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) ने अपने आदेश में उसे 6 माह तक कपड़े धोने की सजा दी। कोर्ट ने उसके कामकाज पर नजर रखने का भी निर्देश दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

LIVE: श्रीनगर में फटा फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट, 10 की मौत

साजिश नहीं हादसा, श्रीनगर ब्लास्ट पर क्या बोले जम्मू कश्मीर के डीजीपी?

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

अगला लेख