यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान, राम की पत्नी सीता टेस्ट ट्यबू बेबी...

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (12:04 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जो विवाद का कारण हो सकता है। इतना ही नहीं उनके बयान से हिन्दू समुदाय भी नाराज हो सकता है। 
 
शर्मा ने प्राचीन भारत की तकनीक पर चर्चा करते हुए कि जनकनंदिनी सीता टेस्ट ट्‍यूब बेबी हो सकती हैं। उनका इस उदाहरण से आशय था कि प्राचीन काल में भारतवर्ष तकनीकी रूप से काफी समृद्ध था। हालांकि उनके इस बयान से विवाद पैदा हो सकता है। 

यह भी कहा दिनेश शर्मा ने : यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता की शुरुआत तो महाभारत काल से ही हो गई थी। संजय द्वारा धृतराष्ट्र को महाभारत युद्ध की जानकारी देने के प्रसंग को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि यह लाइव प्रसारण नहीं तो और क्या था? उन्होंने देवर्षि नारद की तुलना गूगल से की। 
 
गौरतलब है कि त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देव ने भी पिछले दिनों संजय और धृतराष्ट्र का उल्लेख करते हुए कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट था। इसी के चलते संजय धृतराष्ट्र को महाभारत के युद्ध की जानकारी दे पाए थे। 
 
क्या है सीता जन्म की कहानी : वाल्मीकि रामायण के अनुसार एक बार मिथिला में पड़े भयंकर सूखे से वहां के राजा राजा जनक काफी परेशान थे। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्हें एक ऋषि ने यज्ञ करने और धरती पर अपनी पत्नी के साथ हल चलाने का सुझाव दिया।
 
ऋषि के सुझाव पर राजा जनक ने यज्ञ करवाया और उसके बाद राजा धरती पर हल चलाने लगे। हल चलाते समय उन्हें एक मटका मिला, जिसमें उन्हें एक सुंदर कन्या मिली। चूंकि राजा जनक के कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने इसे अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया। जनक पुत्री होने के नाते सीता को जानकी भी कहा जाता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : उपराष्‍ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन vs सुदर्शन रेड्‍डी

Voter Adhikar Yatra में तेजस्वी ने किया राहुल गांधी को पीएम बनाने का वादा, किसने सुनाई वोट चोरी की कहानी?

13 दिन बाद भी डिकोड नहीं हुआ लापता अर्चना तिवारी का केस, अब ग्‍वालियर के कॉन्‍स्‍टेबल की एंट्री, जिसने किया था अर्चना का टिकट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, नेहरू युग के पाप धो रही है सरकार

जिला अध्यक्षों के एलान पर बागी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 24 घंटे में हटाएं सोशल मीडिया पोस्ट

अगला लेख