Hanuman Chalisa

बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (15:09 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तरप्रदेश विधानसभा के लिए शनिवार को अपने  100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 मुसलमानों को टिकट दिया  गया है। पार्टी ने अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 300 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा  कर दी है।
 
बसपा की घोषित 100 उम्मीदवारों की पहली सूची में जहां 36 मुसलमान थे, वहीं दूसरी सूची  में इस कौम के 22 लोगों को टिकट दिया गया था। तीसरी सूची में 24 मुसलमानों को टिकट  दिए गए हैं।
 
प्रदेश की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है और मुस्लिम मतदाता  प्रदेश की करीब 125 सीटों पर जीत-हार तय कर सकते हैं। दलित-मुस्लिम-ब्राहमण के  समीकरण को लेकर चुनाव जीतने की जुगत लगा रही बसपा ने मुसलमानों के एकजुट वोट की  ताकत को समझते हुए इस कौम के लोगों का चुनाव टिकट वितरण में खास ख्याल रखा है।
 
मायावती लगभग हर प्रेस कांफ्रेंस में खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के एकमात्र  मजबूत विरोधी के तौर पर पेश करती हैं और वे मुसलमानों से कहती हैं कि सांप्रदायिक  शक्तियों को रोकने के लिए मुस्लिम कौम सपा और कांग्रेस को वोट देकर उसे बेकार करने के  बजाय बसपा को एकजुट होकर वोट दें।
 
मायावती ने गत मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि बसपा ने प्रदेश  विधानसभा की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं। उनमें से 87 टिकट दलितों को,  97 टिकट मुसलमानों को और 106 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों  को दिए गए हैं।
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा था कि बाकी 113 सीटों पर अगड़ी जातियों को टिकट दिए गए हैं। इनमें  ब्राहमणों को 66, क्षत्रियों को 36, कायस्थ, वैश्य और सिख बिरादरी के 11 लोगों को उम्मीदवार  बनाया गया है। मायावती ने कहा था कि विपक्षी दलों के लोग बसपा पर जातिवादी पार्टी होने  का आरोप लगाते हैं, लेकिन पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को टिकट देकर साबित  किया है कि वह जातिवादी बिलकुल भी नहीं है।
 
मुसलमानों का एकजुट वोट किसी भी सियासी समीकरण को बना और बिगाड़ सकता है। वर्ष  2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों के लगभग एकपक्षीय मतदान की वजह  से सपा को प्रचंड बहुमत मिला था। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख