किडनैप लड़की को UP पुलिस 2 माह में नहीं ढूंढ पाई, दिल्ली पुलिस ने उसे 2 दिन में ढूंढ निकाला

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (17:24 IST)
नई दिल्ली। गोरखपुर से 2 महीने पहले किडनैप की गई 13 साल की जिस लड़की को उत्तर प्रदेश पुलिस 2 माह में नहीं ढूंढ पाई, उसे दिल्ली पुलिस ने 2 दिन में ढूंढ निकाला। दरअसल, दिल्ली में रहने वाली लड़की की मां ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि उसे आशंका है कि उसकी गायब हुई लड़की को देह व्यापार में लगाया जा सकता है।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने शीर्ष अदालत में कहा कि इस मामले से संबंधित दस्तावेज उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दिए थे। इसी बीच, दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को ही कोलकाता पहुंची और वहां से आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लड़की भी बरामद कर ली।

इस मामले में न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में निश्चित तौर पर यूपी पुलिस का रिफ्लेक्शन (रवैया) दिखता है। राज्य पुलिस ने इस मामले में दो महीने का और वक्त मांगा था, जबकि मामले की गंभीरता को नहीं समझ पा रहे थे कि कितनी अर्जेंसी है।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि लड़की की बरामदगी के बाद मेडिकल एविडेंस और अन्य साक्ष्य जुटाकर कोर्ट में पेश करें। साथ ही औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लड़की को उसकी मां को सौंपने की बात कही। वहीं, लड़की की मां के वकील अमित पाई ने कहा कि ऐसे मामले को डील करने के लिए एक गाइडलाइंस होना जरूरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेन का रूस पर भयावह हमला, सावस्लेका हवाई अड्डे पर दो लड़ाकू विमान तबाह, चेबोक्सारी संयंत्र में आग

राजा और सोनम की कुंडली की ‘वो’ खौफनाक भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

दिल्ली में द्वारका के फ्लैट में आग लगी, पिता 2 बच्चों के साथ कूदा, तीनों की मौत

सोनम और राजा की कुंडली का मंगल बना अमंगल? क्या ग्रहों का था कोई खेल? जानिए कुंडली में मंगल दोष का कैसे करें उपाय

राजा और सोनम रघुवंशी के परिवार पर मुकदमा करेगी मेघालय सरकार!

अगला लेख