बिहार : मंत्री के बदले भाई के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पर सदन में हंगामा, मुख्यमंत्री ने कहा आश्चर्यजनक...

Webdunia
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (16:48 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के स्थान पर उनके भाई के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने की खबर पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो आश्चर्यजनक है, वह इस मामले को देखेंगे।

विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नोत्तर काल समाप्त होने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भाई वीरेंद्र ने कहा कि हाजीपुर में एक सरकारी कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री मुकेश सहनी के बदले उनके भाई ने किया है, यह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

इसके बाद विपक्ष के सदस्य अखबार की प्रति दिखाते हुए शोरगुल करने लगे। शोरगुल के बीच ही सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शून्यकाल को जारी रखा। इसी दौरान विपक्ष के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अखबार की प्रति भेजी गई।

मुख्यमंत्री ने अखबार में इससे संबंधित छपी खबर को देखने के बाद कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मामले को उनकी जानकारी में लाया है। वह इसका पता लगाएंगे। यदि ऐसा हुआ है तो वह नहीं होना चाहिए था। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्ष के सदस्य शांत होकर अपनी सीट पर बैठ गए। इस दौरान सहनी सदन में मौजूद नहीं थे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख