भरतपुर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर मचा बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (09:29 IST)
भरतपुर। राजस्थान से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। यहां के भरतपुर जिले के नदबई इलाके में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और अपनी नाराजगी जताते हुए बवाल मचा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में उपद्रव मचाया। इसके बाद पुलिस जब रोकने पहुंची तो उन पर पथराव कर दिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई में सरकार द्वारा एक चौराहे पर अंबेडकर की मूर्ति लगाने का ऐलान किया गया था। जैसे ही मूर्ति लगाने का काम शुरू होने वाला था, कुछ लोग रात में पहले ही चौराहे पर इकट्ठा हो गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद पुलिस पर भी पथराव किया गया और आगजनी भी देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
 
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस विधायक ने भरतपुर जिले में 3 इलाकों में मूर्तियां लगाने का ऐलान किया है। इसी के चक्कर में यहां बवाल मचा है। नदबई से विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने बाबासाहेब अंबेडकर, महाराजा सूरजमल और भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की बात कही थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख