Hanuman Chalisa

प्यार में धोखा देना पड़ा महंगा, सहेली के साथ मिलकर उतार दिया प्रेमी को मौत के घाट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (22:55 IST)
मऊ। उत्तरप्रदेश के मऊ में दो युवतियों द्वारा एक युवक को मौत के घाट उतार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक नवयुवक अशोक उर्फ जग्गू यादव की बीती 27 अगस्त को 2 लड़कियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
 
और ये दोनों लड़कियां कौन थीं और इन्होंने क्यों हत्याकांड को अंजाम दिया? यह पहेली पुलिस के लिए गुत्थी बनी हुई थी। पुलिस ने आखिरकार सोमवार को इस गुत्थी को सुलझाकर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उसके मुताबिक प्यार में धोखा देने पर प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी थी।

ALSO READ: यूपी के सहारनपुर में डबल मर्डर, पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या
 
यह जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अशोक की हत्या प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई थी। प्यार में धोखा देने के प्रतिशोधस्वरूप प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अशोक को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
इस मामले में पुलिस ने स्वीटी उर्फ प्रतिमा चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वीटी व अशोक में प्रेम संबंध था। स्वीटी ने बताया कि नौकरी मिलने के बाद अशोक उससे कन्नी काटने लगा था और इससे वह प्रतिशोध की आग में जलने लगी।
 
हत्या वाले दिन वह अपनी सहपाठी मऊ कुबेर गांव निवासी सोनम यादव को किसी बहाने से अपने साथ ले गई और मझौली गांव के पास नहर की पटरी पर अशोक से मुलाकात के बाद उसके पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख