इस स्कूल में शुक्रवार होता है साप्ताहिक अवकाश

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (15:41 IST)
प्रतिकात्मक फोटो
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक परिषदीय सरकारी स्कूल में साप्ताहिक अवकाश रविवार की बजाय शुक्रवार को होना पाया गया है। सलेमपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मिश्र को सूचना मिली थी कि प्राथमिक स्कूल नवलपुर में तैनात प्रधानाध्यापक शुक्रवार को स्कूल बंद रखते हैं।
 
 
इसकी जांच के लिए उन्होंने एबीआरसी देवी शरण सिंह और एनपीआरसी हरेंद्र द्विवेदी को कल विद्यालय भेजा। दोनों अधिकारियों को स्कूल बंद मिला। यही नहीं स्कूल की इमारत पर प्राथमिक विद्यालय नवलपुर की जगह इस्लामिया प्राइमरी स्कूल नवलपुर लिखा हुआ पाया गया।
 
शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक खुर्शीद अहमद को फोन कर सभी पत्रावलियों के साथ बीआरसी पर बुलाया। पत्रावलियों की जांच में पाया गया कि सालों से यह विद्यालय शुक्रवार को बंद रहता है जबकि रविवार को खोला जाता है। मिड डे मील 'एमडीएम' रजिस्टर की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है।
 
सूत्रों के अनुसार इस स्कूल में पंजीकृत 91 छात्रों में से करीब 95 फीसदी मुस्लिम समुदाय के हैं, इसलिए जुमे को विद्यालय बंद कर रविवार को खोलते हैं। प्रधानाध्यापक ने यह भी दावा किया कि वह 2008 में इस विद्यालय पर आए उसके पहले से ही यहां यह परंपरा चली आ रही है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

भारत पर कितना होगा ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर, 5 सवालों से समझिए

बांग्लादेश की मुराद पूरी, बैंकॉक में पीएम मोदी से मिले मुहम्मद यूनुस

भारतीय विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश से अनुरोध, अल्पसंख्यकों से संबंधित घटनाओं की करे गहन जांच

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से जलसंरक्षण की क्रांति

अगला लेख