उत्तराखंड में शपथ ग्रहण से पहले असंतुष्टों को मनाने का प्रयास जारी

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (16:13 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में नामित किए गए मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रविवार को अपना ज्यादातर समय अपनी पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को मनाने में बिताया।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रह चुके सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत जैसे कुछ नेता पार्टी आलाकमान से शनिवार से नाराज हैं ।
 
पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास में नेताओं की नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे हैं जिससे शपथ ग्रहण समारोह में कोई विघ्न न आए। शपथ ग्रमण समारोह रविवार शाम 5 बजे होगा।
 
धामी भी खुद सतपाल महाराज से मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने महाराज को मना लिया है। हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है और सब लोग पार्टी के निर्णय के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, नोएडा में महंगा औार चंडीगढ़ में हुआ सस्ता

कैसी है स्लोवाकिया PM रॉबर्ट फिको की हालत, हमले पर क्या बोले पीएम मोदी?

Chardham Yatra: कुप्रबंधन को लेकर उत्तरकाशी में व्यवसायी नाराज, किया विरोध प्रदर्शन

कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत

गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, जैसलमेर में 44 और दिल्ली-NCR में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

अगला लेख