Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन प्रभावित

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (23:46 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर शुक्रवार को भी बारिश के जारी रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी देहरादून सहित राज्य के पांच जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
 
कल शाम से शुरू हुई बारिश जारी रहने से शहर की सड़कों पर पानी भर गया और यातायात जाम हो गय, जिससे स्कूल के बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 
भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग सहित कई सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। ॠषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी जोशीमठ और बदरीनाथ के बीच लामबगड में भूस्खलन से बाधित है। इस बीच यहां मौसम केंद्र ने वर्षा का यह दौर अभी अगले 24 घंटे भी जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अगले 24 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिले के कुछ स्थानों तथा प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस संबंध में प्रशासन तथा जनता दोनों को एहतियात बरतने का सुझाव दिया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

अगला लेख