लंपी : राजस्थान में 1 करोड़ से अधिक गोवंशीय पशुओं का हुआ टीकाकरण

Webdunia
सोमवार, 30 जनवरी 2023 (15:54 IST)
जयपुर। राजस्थान में पशुओं में ढेलेदार चर्म रोग लंपी से बचाव के लिए एक करोड़ से अधिक गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया है। इसके खर्च में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60-40 फीसदी होती है। इस रोग के कारण राज्य में वर्ष 2022 में 76030 मवेशियों की मौत हुई।

राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, राज्य में लंपी रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार गोवंशीय पशुओं को ‘गोट-पॉक्स’ टीके लगाए गए। दिसंबर 2022 तक कुल 106.46 लाख चिन्हित गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया।

उन्होंने कहा कि इसके खर्च में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60-40 फीसदी होती है। इस रोग के कारण राज्य में वर्ष 2022 में 76030 मवेशियों की मौत हुई। 31 दिसंबर 2022 तक कुल 15,67217 मवेशी इस रोग से ग्रस्त हुए। इनमें से 14,91,187 ठीक हो गए और 76030 की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लंपी रोग से जोधपुर में सबसे अधिक 115864 मवेशी पीड़ित हुए और 4159 मवेशियों की मौत हो गई। मंत्री ने बताया कि राज्य में जिन पशुपालकों के गोवंशीय पशु लंपी रोग से मारे गए। उन्हें पशु खरीदने के लिए आसान दरों पर ऋण दिए जाने संबंधी फैसला अभी नहीं किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख