मशहूर अभिनेता अरुण बाली का निधन, 'स्वाभिमान' और '3 इडियट्स' में निभाई थी यादगार भूमिका

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (10:04 IST)
मुंबई। मशहूर अभिनेता अरुण बाली का शुक्रवार सुबह उपनगरीय मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। बाली को धारावाहिक 'स्वाभिमान' और हिट फिल्म '3 इडियट्स' में निभाए उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी।
 
बाली के बेटे अंकुश ने बताया कि उनके पिता 'मायस्थेनिया ग्रेविस' से पीड़ित थे। उन्हें इस साल की शुरुआत में एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अंकुश के मुताबिक इलाज का उनके पिता पर असर दिख रहा था, लेकिन सुबह करीब 4.30 बजे उनका निधन हो गया।
 
अंकुश ने कहा कि मेरा पिता हमें छोड़ गए। वे 'मायस्थेनिया ग्रेविस' से पीड़ित थे। हर 2-3 दिन में उनके स्वभाव में बदलाव दिखता था। उन्होंने उनकी देखभाल करने वाले को कहा कि उन्हें शौचालय जाना है और वापस आने के बाद कहा कि वे बैठना चाहते हैं और फिर वे नहीं उठे।
 
बाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लेख टंडन के टीवी शो 'दूसरा केवल' से की थी जिसमें शाहरुख खान भी नजर आए थे। उन्होंने 'चाणक्य', 'स्वाभिमान', 'देस में निकला होगा चंद', 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन' जैसे धारावाहिकों में भी अहम किरदार निभाए थे।
 
बाली 'सौगंध', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'खलनायक', 'सत्या', 'हे राम', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'रेडी', 'बर्फी', 'मनमर्जियां', 'केदारनाथ', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 'गुडबॉय' इस शुक्रवार यानी आज ही रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं। बाली के परिवार में उनका 1 बेटा और 3 बेटियां हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख