महिलाओं की पिटाई की वीडियो वायरल, चार पुलिस अधिकारियों को मिली यह सजा

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (18:25 IST)
जौनपुर। भूमि विवाद में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक प्रखंड प्रमुख की महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लापरवाही के लिए चार पुलिस अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रखंड प्रमुख उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मंत्री का भाई है।
 
पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को ककोरगहना गांव में प्रखंड प्रमुख दीपचंद सोनकर ने एक जमीन से जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की। गांव की महिलाओं ने विरोध किया तो सोनकर और उनके साथियों ने महिलाओं की जमकर पिटाई की। 
 
सिंह ने बताया कि शुक्रवार को घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रखंड प्रमुख और उनके साथी खुलेआम महिलाओं की पिटाई करते देखे गए। इस पर तत्काल स्थानीय थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध देखते हुए सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया जाँच में सराय ख्वाजा पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव और तीन उप निरीक्षकों जगदीश यादव, कौशलेंद्र दुबे और प्रभु दयाल को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी तथा प्रखंड प्रमुख अब भी फरार है।
 
दीपचंद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का भाई है। दीपचंद सपा सदस्य हैं और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने की। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

गड्‍ढे में एकसाथ फंसे बाघ और कुत्ता, ऐसे हुआ रेस्क्यू

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

अगला लेख