Dharma Sangrah

हिमाचल प्रदेश चुनाव: मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की सीट से पर्चा भरा

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (14:02 IST)
देहरादून। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह एसडीएम आफिस अर्की में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वीरभद्र सिंह ने अर्की के शाला घाट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस कमजोर है, लेकिन यहीं से कांग्रेस को जीत मिलेगी।
 
वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने सोलन जिले की अर्की सीट से टिकट दिया था। वीरभद्र सिंह 2012 में शिमला ग्रामीण से विधायक चुने गए थे। कांग्रेस 59 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन सीट से टिकट दिया गया है। राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर को देहरा से टिकट दिया है जिससे वह 2012 में हार गई थीं।
 
इसके साथ ही एआईसीसी सचिव आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, जी एस बाली, मुकेश अग्निहोत्रि और गंगा राम मुसाफिर को क्रमश: डलहौजी, दरंग, नगरोटा, हरोली और पच्छाद से उतारा गया है। अभी नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इन सीटों में कुल्लू, मंडी और ठियोग शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 अक्तूबर है। 68 सीटों वाली राज्य की विधानसभा के लिए यहां 9 नवंबर को चुनाव होगा और इसके परिणामों की घोषणा 18 दिसंबर को की जाएगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख