Hanuman Chalisa

विवेक तिवारी हत्याकांड : सिपाहियों के लामबंद होने पर विवेक की पत्‍नी आहत, बोलीं- इंसाफ मांग रही हूं...

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (12:09 IST)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में जेल में बंद दो सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में अब प्रदेशभर के सिपाही सामने आ गए हैं। इससे विवेक की पत्‍नी कल्‍पना आहत हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सिपाहियों से कोई दुश्मनी नहीं है। मैं तो बस अपने पति के लिए इंसाफ मांग रही हूं।


खबरों के मुताबिक, विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के पक्ष में लामबंद हुए सिपाहियों के काला दिवस मनाने पर विवेक की पत्नी कल्पना काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सिपाहियों से कोई दुश्मनी नहीं है। वे तो बस अपने पति के लिए इंसाफ मांग रही हैं। कल्पना ने एसआईटी जांच पर पूरा भरोसा जताया है।

कल्पना ने विरोध करने वाले सिपाहियों से सवाल भी किया कि उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ। वह इंसाफ मांग रही हैं, ऐसे में वह लोग क्यों आरोपियों के साथ हैं। क्या सिपाही ने उनके पति की हत्या कर दी, यह उन्हें सही लग रहा है।

योगी सरकार हुई सख्‍त, 3 थानेदारों पर गिरी गाज : हत्याकांड मामले में जेल में बंद दो सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने पर डीजीपी ने लखनऊ के तीन थानेदारों को हटा दिया और इन्हीं थानों के तीन सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है।

काली पट्टी बांधे सिपाहियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीजीपी ने कार्रवाई की है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के फौरन बाद प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे को बुलाकर अपनी नाराजगी जताई।

डीआइजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि लखनऊ, सीतापुर सहित कई अन्य जिलों की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ संगठनों ने 5 अक्टूबर को काला दिवस मनाने की मुहिम सोशल मीडिया पर शुरू की थी। इसका असर राजधानी में देखने को मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख