मौसम अपडेट : दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी, 4-5 दिन तक रहेगा लू का प्रकोप

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (23:49 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान तीन स्थानों पर 41 डिग्री को पार कर गया। उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति गंभीर हो गई है। विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में आठ मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया। नरेला, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केंद्रों पर तापमान क्रमश: 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.4 डिग्री सेल्सिययस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है, जहां तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद दिल्ली में तीन से पांच अप्रैल के बीच एक बार फिर लू चल सकती है।

दिल्ली में पिछले साल 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में 31 मार्च 1945 को 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो मार्च के महीने में दर्ज सर्वाधिक तापमान था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

किर्गिस्तान में दंगे, भारतीय दूतावास की छात्रों को चेतावनी

अगला लेख