Hanuman Chalisa

रामनवमी पर हिंसा, केंद्र ने बंगाल से मांगी रिपोर्ट

Webdunia
बुधवार, 28 मार्च 2018 (10:45 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में पिछले दो दिन में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई आगजनी और हिंसा की घटनाओं परप्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी और स्थिति से निपटने के लिए सहायता की पेशकश भी की है।
 
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को घटना एवं स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उठाए गए कदमों और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भेजने को कहा है।
 
एमएचए के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों से लगातार मिल रही मामूली हिंसा एवं तनाव की खबरों के बीच अर्धसैनिक बलों की सहायता की पेशकश भी की है।
 
पुरूलिया, मुर्शीदाबाद, बर्धमान वेस्ट और रानीगंज सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर रामनवमी के जुलूस के दौरान रुक रुककर हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 10 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख