क्या है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला? आत्मनिर्भर भारत की थीम पर हो रहा है आयोजन

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (16:39 IST)
नई दिल्ली। प्रगति मैदान पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज हो चुका है। प्रतिवर्ष 14 से 27 नवंबर तक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, अलग-अलग मंत्रालयों और कई राष्ट्रों द्वारा भाग लिया जाता है।
 
यह 40वा भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला ‘आत्म-निर्भर भारत’ की थीम पर केन्द्रित है, जिसका प्रमुख उद्देश्य निवेश और आत्म-निर्भरता को बढ़ावा देना है। 
 
मध्यप्रदेश भी हुआ शामिल : मध्यप्रदेश की ओर से भी हिस्सा लिया गया है। आईआईटीएफ-2021 में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमेप, कार्य-योजना एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें विभिन्न विभागों, निगम एवं मण्डलों द्वारा अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश मण्डप में ’वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्म-निर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में सहभागिता की अपील की गई है।
 
इस बार मेले में मध्यप्रदेश मंडप का निर्माण ‘आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश’ की थीम पर किया गया है। मेले में व्यवसायियों के स्टाल के साथ राज्यों के पेवेलियन बनाए गए हैं। विगत दिनों मध्यप्रदेश पेवेलियन का उद्घाटन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा किया गया था।
 
मंडप में प्रदेश की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों, स्व-सहायता समूहों, स्टार्ट-अप कारीगरों एवं शिल्पियों के उत्पादों को दर्शाया गया है। साथ ही प्रदेश के पर्यटन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, कृषि एवं किसान-कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, लघु उद्योग निगम, मृगनयनी एंपोरियम की योजनाओं और कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है।
 
मंडप में "एक जिला-एक उत्पाद" के अंतर्गत प्रमुख उत्पादों में सीधी जिले का कोदो कुटकी और पंजा दरी, टीकमगढ़ के पीतल के उत्पाद, शिवपुरी की कपड़े की जैकेट, भोपाल के हस्त-कला उत्पाद, रतलामी सेंव के साथ ही मृगनयनी एंपोरियम के अनेक शिल्प और वस्त्र प्रदर्शित किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख